फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारी बोले- ड्रेस, कॉपी-किताब के नाम पर मनमानी कर रहे निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को ड्रेस, कॉपी-किताब के नाम पर निजी स्कूलों की की ओर से मनमानी का आरोप लगाते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की। पांच सवालों के जवाब मांगे और आठ सुझाव दिए। डीआईओएस को संबोधित ज्ञापन प्रतिनिधि को दिया। उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने बताया कि डीआईओएस से उप्र स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई, निजी स्कूलों की ओर से अधिनियम के अनुपालन, अभिभावकों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही, अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन कराने, जवाबदेही तय करने, आरटीई से प्रवेश की सूची सार्वजनिक करने, विद्यार्थियों के बीच आर्थिक आधार पर भेदभाव रोकने, प्ले ग्रुप और किंडरगार्टन का निरीक्षण करने, दुकानों से स्कूलों के करार पर कार्रवाई करने, अभिभावक की शिकायत गोपनीय रखने की मांग की। यहां संगठन के दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, आकाश शर्मा, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, रौनक जॉली, नवीन राजपूत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें