फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना पंजीकरण चल रहा हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच प्रक्रिया और सेवा का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। बहेड़ी और रिछा के 11 सेंटरों की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से चल रहा हिंद अल्ट्रासाउंड सील कर दिया गया। शेष दस सेंटरों को मानकों के अनुपालन से संचालन की हिदायत दी।
विज्ञापन

पीसीपीएनडीटी नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने टीम के साथ कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड, रिछा में हर्ष कला अल्ट्रासाउंड समेत बहेड़ी के ग्लोबल अल्ट्रासाउंड, हिंद अल्ट्रासाउंड, यूनिक अल्ट्रासाउंड, मैक्स अल्ट्रासाउंड, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड, अरोरा अल्ट्रासाउंड, नियाजी अल्ट्रासाउंड और विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पंजीकरण का प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। बिना पंजीकरण संचालन मिलने पर सेंटर को सील किया गया। तीन दिन के भीतर संचालन के जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस थमाया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर और लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। इनके अलावा सभी सेंटर पंजीकृत मिले। सभी केंद्र संचालकों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य की हिदायत दी गई। टीम में स्वास्थ्य विभाग से राहुल शर्मा, राजेश कुमार और विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें