फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान बंद कर भागे व्यापारी, तीन के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छापामार कार्रवाई की सूचना मिलते ही खाद-बीज के व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

धान रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही अन्य फसलों को भी खाद की जरूरत है। ऐसे में खाद-बीज के व्यापारी खाद की किल्लत को दिखाते हुए मनमाने दामों पर इसकी ब्रिकी करते हैं। इसको लेकर ध्यान में रखते जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक दमखोदा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इसकी सूचना मिलने पर न्यू गंगवार खाद भंडार कनमन, एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शॉप कनमन, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र देवरनिया के व्यापारी प्रतिष्ठानों को बंद करके भाग गए। जिस पर उन्होंने तीनों दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। इसके बाद धैर्य खाद भंडार कनमन का निरीक्षण किया। यहां पर स्टॉक व वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। यहां पर सब सही मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें