बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से ट्रंप टैरिफ को लेकर विरोध किया गया। संगठन के प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल ने घोषणा की कि अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों का देशभर में बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद रविवार को व्यापार मंडल की ओर से डीडीपुरम स्थित अमेरिकी खाद्य उत्पादों की दुकान पर जाकर प्रदर्शन करके उनके उत्पादों का बहिष्कार किया गया।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि इन उत्पादों के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा। भारतीय बाजार में उपलब्ध अमेरिकी ब्रांड का विरोध किया जाएगा। यह कदम अमेरिका की अनुचित व्यापार नीति और भारत विरोधी आर्थिक रुख के खिलाफ उठाया जा रहा है। कहा कि ट्रंप का नोबेल पुरस्कार विजेता बनने का सपना इस धरा रह जाएगा। 140 करोड़ देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में सुरक्षित हैं, सभी को यह प्रण लेना होगा कि अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करके ट्रंप को सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान व्यापारी महानगर अध्यक्ष कुमार, गौरव शर्मा, जसपाल सिंह बग्गा, प्रतीक मिश्रा, रजत मिश्रा, पारस अग्रवाल, सनी सिंह, पंकज अग्रवाल, विकास प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद