पीलीभीत जिले में स्थित कस्बा बरखेड़ा से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गोंडा में आयोजित सत्संग समारोह में शामिल होने जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पूरनपुर में असम हाईवे पर अनियंत्रित होकर मंगलवार को शाम करीब सात बजे सड़क किनारे पलट गई।
बरखेड़ा के वार्ड संख्या चार के निवासी श्रद्धालु बाबूराम की मौके पर मौत हो गई। इंद्रजीत को भी चोट आई है। इंद्रजीत ने बताया कि वह लोग बाबा जयगुरुदेव के अनुयायी हैं। सत्संग में जा रहे थे। ट्रॉली में कुल 22 लोग सवार थे। बीस लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बाबूराम सत्संग के दौरान आयोजित मेला में बैग की दुकान लगाने जा रहे थे।