लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर के पास मिल से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों चीनी मिल से गन्ना बेचकर वापस जा रहे थे।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सर्वेश कुमार पांडे और 40 वर्षीय राजेश पांडे निवासी जम्हौरा थाना नीमगाँव के रूप में हुई है। घटना रात को 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।
रात में दुर्घटना होने के कारण किसी ने इन्हें देखा नहीं। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।