फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर के नवादा शेखान इलाके के कुछ घरों में गंदा पानी आ रहा है। गंदगी और बदबू के चलते लोग पड़ोसियों के घर से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। शिकायत के बाद भी निगम अफसरों ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

नवादा शेखान में छोटी मस्जिद के पास रहने वाले मो. फैसल ने बताया कि उनके आसपास करीब दो दर्जन घरों में एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते काफी दिक्कत हो रही है। खाना बनाने और पीने के लिए कोई पड़ोसी के घर से पानी ले रहा है तो कोई इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी ला रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो गंदे पानी की वजह से लोग बीमारी के शिकार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें