फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर खाई में पलटा, दंपती समेत बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। पूर्णागिरि मेला से घर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसमें पति-पत्नी समेत बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया दिया है। उपचार के दौरान महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
विज्ञापन

खतौआ गांव के प्रेमपाल कृषि कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह दो दिन पहले अपने ट्रैक्टर से अमीरनगर में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से अपने रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड के चंपावत जनपद में स्थित पूर्णागिरि माता के दर्शन को गए थे। बुधवार की सुबह दर्शन करने के बाद अपने रिश्तेदारों को अमीर नगर छोड़कर पत्नी प्रेमा देवी और बेटा प्रियांशू के साथ ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही अधकटा रब्बानी वेगम गांव के पास पहुंचे। उसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी उपचार को भेज दिया है, जहां इलाज के दौरान महिला को आगे के सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
शासन के आदेशों की हो रही है अवहेलना
शासन ने ट्रैक्टर-ट्राली को केवल कृषि कार्य के लिए अनुमति प्रदान की है, लेकिन किसान उसका उपयोग मिट्टी खनन, रेत खनन और सवारियों को लाने-ले जाने में कर रहे हैं, जबकि शासन ने इस पर पूर्णता रोक लगा दी है। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सबक नही ले रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहता है। संवाद
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, दूर तक रोड पर बाइक को घसीटती ले गई डग्गामार बस
नवाबगंज। पेट्रोल पंप से ईंधन डलवाकर घर लौट रहा बाइक सवार डग्गामार बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस उसकी बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को गरगइया गांव के पास से पकड़ लिया। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले कार्रवाई शुरू कर दी है।

ज्योरा मकरंदपुर गांव के अरजिन्दर सिंह दूध बेचने का कार्य करते हैं। सुबह दस बजे वह अपने बाइक में ईंधन डलवाने के बाद बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप से वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही पंप से रोड पर पहुंचे। तभी सामने से आ रही एक डग्गामार बस से जोरदार टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद अरजिन्दर सिंह छिटक कर दूर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक डग्गामार बस में फंस गई, जो कि एक किलोमीटर तक घसीटती हुई गई। जानकारी मिलते ही 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गरगइया गांव के पास से बस चालक को पकड़ लिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें