ट्रैक्टर चालक ने तोड़ा बिलपुर क्रासिंग का इलेक्ट्रॉनिक बूम।
आधा घंटे तक लगा जाम, चालक पुलिस हिरासत में
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज की तरफ से नेशनल हाईवे जा रहे ट्रैक्टर चालक ने सोमवार शाम पांच बजे के करीब बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़ दिया। इससे करीब आधा घंटे तक क्राॅसिंग पर दोनों तरफ से जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
केबिन मैन की सूचना पर आरपीएफ़ और रेलकर्मियों ने पहुंचकर इमरजेंसी बूम लगाकर सड़क यातायात को सुचारु करवाया। जब क्राॅसिंग को खोला गया तो जल्दबाजी के चक्कर में निकलने के कारण आड़े तिरछे वाहन आमने सामने आ गए और जाम लग गया। रेलवे पुलिस ने जाम खुलवाया। शाहजहांपुर के थाना निगोही के बहादुरपुर खुर्द निवासी गौरव सिंह को आरपीएफ ने हिरासत में लिया है। आरपीएफ चौकी प्रभारी बिलपुर नरवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद