फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

Mon, 10 Aug 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के दियोहरिया में अचानक अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर रेलवे फाटक तोड़कर गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया। हादसा देख केबिनमैन ने झंडी दिखाकर तुरंत ट्रेन को रुकवा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद क्रेन से हटाया गया ट्रैक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा इलाके में दियोहरिया रेलवे फाटक पर रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर चलती ट्रेन से टकरा गया। केबिनमैन ने तत्काल ट्रेन रुकवाकर चार बोगियों में सवार यात्रियों की जान बचाई। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। बरेली सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर 12:35 बजे 15009 (डाउन) इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस पीलीभीत की ओर से आ रही थी। फाटक बंद था और ट्रैक्टर चालक उसके खुलने के इंतजार में था। उसका ट्रैक्टर गियर में था, क्लच से रोक रखा था। अचानक पैर क्लच से हटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बूम तोड़ते हुए चलती ट्रेन से टकरा गया। उस दौरान ट्रेन की पिछली चार बोगियां निकलनी बाकी थीं। केबिनमैन गौरव सक्सेना ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद 15 मिनट रुकी रही ट्रेन 
टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में पचदौरा कला निवासी ट्रैक्टर चालक लक्ष्मन मौर्य को हिरासत में ले लिया। इस बीच ट्रेन 15 मिनट तक रुकी रही। आरपीएफ के बरेली सिटी पोस्ट कमांडर सतीश चंद्र ने बताया कि केबिनमैन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बरेली सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें