फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी को दरकिनार कर समूह में कार्य कर रहे ट्रैकमैन

विज्ञापन
बिना सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए कार्य करते ट्रैकमैन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। रेलवे का इंजीनियरिंग अनुभाग सामाजिक दूरी को दरकिनार कर ट्रैकमैन से समूह में काम करा रहा है। ऐसे में उनमें कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां बता दें कि रेलवे बोर्ड कई बार ट्रैकमैनों से एक मीटर की दूरी में काम कराने के निर्देश दे चुका है।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के रामगंगा स्टेशन और महेशपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियों की मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है। ऐसे में सभी ट्रैकमैन एक दूसरे से बिना दूरी बनाए ही पास-पास रहकर काम रहे हैं, जबकि रेलवे बोर्ड कई बार समूह में काम न कराने के निर्देश दे चुका है। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी दोहना के एक ट्रैकमैन को खांसी, जुकाम और बुखार में कोरोना संक्रमण की शिकायत पर कोरोना टेस्ट कराया गया। हालांकि उसका टेस्ट निगेटिव आने से अन्य ट्रैकमैन ने राहत की सांस ली थी। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के कारखाना मंत्री रजनीश तिवारी का कहना है कि जल्द ही इंजीनियरिंग अनुभाग ने सामाजिक दूरी को लागू नहीं किया तो मेंस कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में डीआरएम को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें