फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी स्टेशन रोड के किनारे धंस गई पटरी...गुणवत्ता पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अटल सेतु से सिटी स्टेशन होते हुए किला क्राॅसिंग तक सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग ने हाल में ही इंटरलाकिंग करके पटरी बनाई लेकिन कुछ ही दिनों में कई स्थानों पर यह पटरी धंस गई। पटरी सात दिन पहले धंसी है, पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने संज्ञान नहीं लिया। इसलिए लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वायु स्वच्छता कार्यक्रम में अटल सेतु से किला क्राॅसिंग होते हुए तिलक इंटर काॅलेज रोड पर दोनों ओर टाइल्स बिछाकर उड़ती धूल को रोकने के लिए 2.13 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू किया, लेकिन सिटी स्टेशन के करीब कई स्थानों पर टाइल्स धंस गईं। कार्य की गुणवत्ता अब जांच के घेरे में आ गई है। अधिशासी अभियंता भगत सिंह का कहना है कि जहां टाइल्स लगाई गई है, वहां हो सकता है कि नीचे नाला रहा हो। मौके पर अभियंताओं की टीम भेजकर रविवार को जांच कराएंगे। अगर ठेकेदार दोषी है तो कार्रवाई होगी। सड़क की पटरी को भी ठीक कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें