फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोशनी से जगमगाए कस्बे, देर रात तक हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार।
विज्ञापन
नवाबगंज/ क्योलड़िया/ कुंडरा कोठी/ सेंथल/सिरौली। कस्बों और देहात क्षेत्र में उल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया गया। जगह-जगह लगे झालर और जलाए गए दीप से कस्बे रोशनी से जगमगा उठे। सोमवार को देर रात तक आतिशबाजी का दौर जारी रहा। घर-घर में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सूर्यास्त होते ही घर का कोना दीपों की रोशनी में जगमग हो उठा। मंगलवार को दिन में मुहूर्त के अनुसार कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पूजा-अर्चना की। दिवाली पर्व के दिन सुबह से ही लोगों ने घरों में साफ-सफाई कर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए। शाम होते ही लोगों ने अपने मकानों, व्यापारियों ने अपनी दुकानों को झालरों और फूलों से सजाया। सूर्यास्त होते ही पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। सिरौली कस्बा सहित इलाकाई गांव शिवपुरी, गुड़गांव आदि गांवों में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
-

पटाखे दागकर मनाई खुशी
फतेहगंज पूर्वी/भोजीपुरा/ बिशारतगंज। कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र में सुबह से ही मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की गई। मिट्टी के दीये की जमकर खरीदारी हुई। लोगो ने शाम को पूजा करने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके बाद बच्चों ने पटाखे चलाकर खुशियां मनाईं। भोजीपुरा में लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धिा की कामना की। लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजा के बाद खील खिलौने का लुत्फ लिया गया। बिशारतगंज में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बेहतर ढंग से सजाया। देर रात तक जोरदार आतिशबाजी की गई। कस्बे समीपवर्ती कुछ गांवों दसीपुर, मुशर्रफपुर आदि में मंगलवार को दीपावली मनाई गई। संवाद
विज्ञापन


बाजार में उमड़े लोग, दी बधाई

बहेड़ी। दीपावली के पर्व पर कस्बे के बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी, जो एक-दूसरे को बधाई देती रही। महालक्ष्मी का पूजन करने के बाद लोगों ने एकश्रदूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। केसर मिल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, राम मंदिर रामलीला परिसर, शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी, रामलीला मोहल्ला के गंगा मंदिर में देर रात तक पूजा-अर्चना की गई। संवाद

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार।

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार।

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें