डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि शासन की ओर से बरेली में पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विकास भवन के समीप वन निगम की भूमि चिह्नित की गई है। इको टूरिज्म बोर्ड के सर्वेयर की ओर से मानक के अनुसार काम कराया जाएगा।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पर्यटक सूचना केंद्र बनने से पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, रोजगार सृजन, पूंजी निवेश तेजी से होगा।