फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसों को दावत दे रहे होर्डिंग पर लटके फटे बैनर, निगम बेपरवाह

Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ और होर्डिंग गिरने से चार लोगों को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन की नींद नहीं खुली है। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर अब भी कई ऐसे होर्डिंग और बैनर लगे हैं, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। पिछले दिनों 75 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण कई होर्डिंग के बैनर फटकर सड़क पर लटक गए हैं। दोबारा आंधी आने पर ये फटे हुए पोस्टर राहगीरों और वाहनों पर गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की बेपरवाही से हर वक्त खतरे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड पर कई होर्डिंग के बैनर लटक रहे हैं। हवा चलते ही ये लहराने लगते हैं। वहां से गुजरने वाले दोपहिया सवारों के ऊपर इनके गिरने का जोखिम बना हुआ है। स्टेडियम रोड से नाथ चौक तक कई ऐसे पोस्टर लटके दिख जाएंगे। श्यामगंज पुल पर लगभग 10 होर्डिंग लगे हैं, जिनमें से अधिकतर के बैनर महीनों से फटे हुए हैं। तेज हवा के साथ उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार निगम से इन्हें हटाने के लिए कहा गया, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। बटलर प्लाजा के पास एक जर्जर भवन पर 12 फीट ऊंचा होर्डिंग तना है, जिसका आज तक कोई सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ है।
वर्जन
अवैध होर्डिग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - राजीव राठी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें