फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जागरूकता से थम रहा डेंगू, पर मच्छरों के डंक से बचाव जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विभागीय मुस्तैदी या लोगों में बढ़ती जागरूकता... वजह कोई हो पर चार साल में डेंगू के मरीजों की तादाद में 90 फीसदी से ज्यादा कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में डेंगू के 595 मरीजों में से नौ की मौत हुई थी। 2025 में 47 मरीज मिले। मौत किसी की नहीं हुई। 2026 में अब तक चार मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 595 मरीज मिलने और नौ की मौत होने के संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इसकी वजह बताना मुश्किल है, लेकिन जांच की बढ़ती संख्या के सापेक्ष मरीजों की तादाद में आई कमी से जाहिर है कि नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास हुए हैं। इस वर्ष मिले मरीजों में दो शहर के और दो देहात क्षेत्र के हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए जन जागरूकता के साथ नियंत्रण मुहिम चल रही है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए संवेदनशील इलाकों की सूची बनाकर माइक्रो प्लान के तहत रोकथाम की कार्रवाई के लिए टीमें सक्रिय हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को निगरानी और रोकथाम की कवायद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डेंगू के लक्षण और बचाव के उपाय
शरीर पर लाल चकत्ते या दाने और तेज बुखार हो तो डेंगू की आशंका होती है। बचाव के लिए कूलर, गमलों, पुरानी बाल्टी, टायरों में पानी इकट्ठा न होने दें। टैंक का ढक्कन बंद रखें, पूरे कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी लगाएं। डेंगू की चपेट में आने पर पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, ताजा फलों का रस पीयें। डॉक्टर की सलाह से ही दर्द की दवा लें।
विज्ञापन


ये इलाके प्रभावित
शहरी क्षेत्र : मौलानगर, पुराना शहर, सिविल लाइंस, बानखाना, कालीबाड़ी, नंदौसी, गंगापुरम, घेर जाफर खां, मढ़ीनाथ, पीर बहोड़ा, विश्वनाथपुरम, हरुनगला, संतनगर, आंवला यूपीएचसी।
विज्ञापन

ब्लॉक : भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, शेरगढ़, क्यारा, मझगवां, भमोरा, फरीदपुर, रामनगर, कुआंडांडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें