फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर ले गए बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। फर्जी यातायात पुलिसकर्मी बनकर दो ठगों ने एक बाइक सवार को हड़काकर चालान काटने की धमकी दी। वह कागज लेने के लिए घर गया तो दोनों ठग उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने कंट्रोल रूम से मेसेज कराया तो ठग बाइक लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी निवासी अरमान खां के मुताबिक वह मंगलवार सुबह अपने घर से बाइक लेकर परसाखेड़ा स्थित फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहे थे। वह जैसे ही सीबीगंज में राजकीय पॉलिटेक्निक के पास पहुंचे, वहां ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने खड़े दो लोगों ने उन्हें रोक लिया।
उनको हेलमेट न पहनने पर चालान काटने की धमकी दी। फिर उससे बाइक की आरसी मांगी। इस पर उन्होंने कहा कि आरसी घर पर है तो दोनों ने कहा कि बाइक छोड़कर जाओ और आरसी लाओ।
विज्ञापन

अरमान ने बताया कि वह उन दोनों के पास बाइक खड़ी करके घर चले गए। वापस लौटकर देखा तो मौके पर न बाइक थी और न ही दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मी थे। वह परेशान हो गए और तत्काल घटना की तहरीर थाने में दे दी। पुलिस ने उसी समय कंट्रोल रूम में वायरलेस से जानकारी दी, खुद भी निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को अरमान की बाइक कैंफर फैक्टरी के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिल गई, हालांकि दोनों फर्जी पुलिसकर्मियों का पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें