टोल प्लाजा पर लग रहे जाम के मुद्दे पर हंगामा
बरेली जिला उद्योग बंधु की विकास भवन में हुई बैठक में शुक्रवार को टोल प्लाजा पर लग रहे जाम के मुद्दे पर हंगामा हुआ। सीडीओ जगप्रवेश की मौजूदगी में उद्यमियों ने कहा कि नैनीताल रोड पर पीएनसी के टोल प्लाजा के पास पांच लेन हैं। सुबह और शाम के समय वाहन बहुत बढ़ जाते हैं।
Bareilly News: डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में कराया बेटी का दाखिला, आम बच्चों संग खेलती-पढ़ती है मासूम
इसके बावजूद टोल प्लाजा पर सिर्फ दो या तीन लेन से ही वाहन गुजारे जाते हैं। इससे यहां रोज जाम लग रहा है। उद्यमियों ने कहा कि टोल पर अप्रशिक्षित कर्मियों के चलते समस्या और बढ़ती जा रही है। कारें जिस लेन से निकलती हैं, वहां से ट्रक निकालते हैं। इससे दिक्कत हो रही है।
उद्यमियों ने ये भी मांग उठाई
उद्यमियों ने 20 किमी. के दायरे में आने वाली गाड़ियों के लिए पास उपलब्ध कराने व पास की वैद्यता एक माह करने संबंधी पुरानी मांग का मुद्दा भी उठाया। कहा कि, इस मांग पर पीएनसी सिर्फ व्यक्तिगत पास जारी कर रही है। फर्म के नाम से कोई पास लेना हो तो मना कर दिया जाता है, जबकि जरूरत हर समय फर्म की गाड़ियों के लिए रहती है। इस पर सीडीओ ने पीएनसी के जीएम को निर्देश दिए कि एसओपी की हस्ताक्षरित कॉपी लेकर आएं और बताएं उसमें क्या नियम शर्तें हैं, ताकि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके।