फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी दफ्तर को बताया- बरेली से दिल्ली नहीं गया कोई किसान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंट्रोल रूम ने पूरे जिले में विरोध का कोई कार्यक्रम भी न होने की दी जानकारी

बरेली। दिल्ली में किसान आंदोलन को लेकर बरेली के हालात पर भी पुलिस और खुफिया अमले की नजर है। डीजीपी कार्यालय से स्थानीय अधिकारियों और कंट्रोल रूम से अपडेट लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, कंट्रोल रूम ने बताया कि बरेली का कोई किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होने नहीं गया है।
विज्ञापन

देश में किसानों का विरोध उग्र होता जा रहा है। कई प्रदेशों से किसान दिल्ली कूच को तैयार बैठे हैं तो कई हजार किसान दिल्ली के आसपास बार्डर पर पहुंच चुके हैं और पुलिस से उनकी झड़प हो रही है। बरेली में मीरगंज और फरीदपुर आदि स्थानों से किसानों को दिल्ली कूच करने की चर्चा थी। दिल्ली न जाने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर सरकार विरोधी कार्यक्रम करने की भी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस के साथ ही खुफिया अमला भी सक्रिय हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम तक आधिकारिक रूप से किसी किसान के दिल्ली जाने की सूचना पुलिस प्रशासन के पास नहीं थी। डीजीपी दफ्तर से इस बारे में अधिकारियों को कॉल करके स्थिति का जायजा लिया गया। कंट्रोल रूम ने अधिकारियों को रिपोर्ट दी कि कोई किसान दिल्ली नहीं गया। मीरगंज में स्थानीय स्तर पर होने वाला कार्यक्रम भी किसानों ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें