कोरोना वायरस जैसी महामारी में मरीजों के लिए रक्त की कमी पड़ रही है। रक्त के कमी से किसी मरीज का इलाज न रुके, इसके लिए महादानियों के पास अवसर है कि वे ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज अमर उजाला कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह आयोजन जिला अस्पताल के सहयोग से होगा।
रक्तदान महादान है। रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दिया जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। कोविड हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है।
कैंप का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से होगा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के जरिए तीन माह के भीतर जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त भी लिया जा सकेगा।
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 65 साल का स्वस्थ व्यक्ति
- 45 किलो से अधिक वजन वाले
- हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी हो
- गंभीर बीमारी न हो, ऑपरेशन नहीं हुआ हो