फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रही बरेली की युवतियों से चलती बस में छेड़छाड़

Thu, 01 Oct 2020 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

तीन युवतियों के साथ साहिबाबाद में हुई घटना, नशे में धुत रोडवेज बस का सहचालक गिरफ्तार
 
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जाने के लिए कौशांबी बस डिपो से रोडवेज बस में सवार हुईं युवतियों में से एक के साथ नशे में धुत बस के सहचालक श्योदान सिंह ने छेड़छाड़ की तो मोहननगर चौराहे पर युवतियां नीचे उतर गईं। इस दौरान विरोध जताने पर आरोपी ने उनसे अभद्रता और मारपीट भी की। कुछ लोगों ने बीचबचाव कराया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की ओर से साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली आईं बरेली की रहने वाली तीन युवतियां घर लौटने के लिए मंगलवार शाम लिंकरोड थाना क्षेत्र के कौशांबी बस डिपो से आजमगढ़ जाने वाली रोडवेज बस में सवार हुईं। आरोप है कि शराब के नशे में धुत बस का सहचालक एक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो गालीगलौज करने लगा। इस पर तीनों युवतियों ने शोर मचाकर बस को मोहननगर चौराहे पर रोक लिया और नीचे उतर गईं। आरोप है कि इस पर सहचालक बस से नीचे उतरकर युवती से मारपीट करने लगा। काफी देर चौराहे पर विवाद चलता रहा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के कुछ युवकों ने बीचबचाव कराया। पीड़िता की ओर से साहिबाबाद थाने में आरोपी सहचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद युवतियां दूसरी बस से अपने घर के लिए रवाना हो गईं।

पुलिस पर मदद न करने का आरोप

पीड़ित युवती का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सहयोग नहीं किया। उल्टा उनसे ही मोबाइल से फोटो और वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा। उन्होंने वीडियो और फोटो डिलीट करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने भी वीडियो बनाई। हिंदू भगवा वाहिनी के राकेश कुमार ने वीडियो को ट्वीट कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीएम को शिकायत की।

रोडवेज बस में सहचालक द्वारा शराब के नशे में युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोट दर्ज कर ली गई है। बदायूं निवासी आरोपी सहचालक श्योदान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। -केशव कुमार, एएसपी साहिबाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें