फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज युवाओं को राइफल क्लब की सौगात देंगे नगर विकास मंत्री, इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Sat, 11 Oct 2025 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
महापौर उमेश गौतम ने तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को शहर में होंगे। वह स्मार्ट सिटी के राइफल क्लब का उद्घाटन करेंगे। यह क्लब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। मंत्री नगर निगम की 69 सहित विद्युत निगम की भी कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। नगर निगम, विद्युत निगम व डूडा के अधिकारियों के साथ वह विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। कुछ नई परियोजनाओं की सौगात मिलने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


महापौर उमेश गौतम ने शुक्रवार को राइफल क्लब पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि क्लब में इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम, साउंडप्रूफ रेंज की सुविधा दी गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताएं भी इस क्लब में आयोजित हो सकेंगी। इस क्लब का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।

विद्युत निगम की इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा किला, कुआंटांडा उपकेंद्र पर लगाए गए पांच एमवीए के पावर परिवर्तक, सुभाषनगर और बदायूं रोड स्थित उपकेंद्र के बीच डाली गई नई 33 केवी लाइन, रहटुइया की नई 33 केवी सिंगल लाइन व जफरपुर उपकेंद्र की नई 33 केवी सिंगल लाइन का लोकार्पण करेंगे। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि लोकार्पण व बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें