फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी तट पर रामगंगा में मुख्य स्नान आज

Wed, 15 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
रामगंगा का चौबारी घाट
विज्ञापन
चौबारी गांव में चल रहे ज्येष्ठ दशहरा मेला के बीच बुधवार को रामगंगा में होने वाले मुख्य स्नान के लिए तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तट पर बैरीकेटिंग करा दी है और कालागढ़ डैम से पानी छोड़ दिया गया है। अब तक रामगंगा में पर्याप्त पानी नहीं था, जितना था, वह काफी गंदा था। इसको देखते हुए प्रशासन ने कालागढ़ डैम से पानी छुड़वाने का अनुरोध किया था। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि काफी पानी शाम को पहुंच गया और बाकी पानी देर रात तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने मेले में आने वालों के लिए सुरक्षा प्रबंधक भी किए हैं। इसके लिए रामगंगा तट पर पुलिस लगाई गई है। मुख्य स्नान के लिए भोर से ही हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्नान करने वालों के नाव और गोताखोरों का इंतजाम भी किया गया है। श्रद्धालु रामगंगा चौकी के पास से स्नान के लिए तट तक जा सकेंगे। उधर, चौबारी मेला स्थल पर नखासा भी सजा हुआ। दूर जिलों से भी नखासे में लोग अपने पशु लेकर आए हैं। मंगलवार को भी नखासे में घुड़दौड़ हुई। बुधवार को घुड़दौड़ का खास आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, गाय, भैंस आदि पशुओं की बिक्री भी होगी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि रामगंगा तट पर स्नान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पुलिस कर्मियों ने की सफाई
मुख्य स्नान से एक दिन पहले मंगलवार को रामगंगा तट पर काफी कूड़ा-करकट इकट्ठा था। इसको देखकर पुलिस कर्मियों ने समाजसेवियों के साथ खुद जुटकर सफाई की। उन्होंने तट किनारे जगह-जगह पड़ा कूड़ा एकत्र करके एक जगह ढेर लगा दिया। वहीं, डब्लूडब्लूएफ संस्था की ओर से रामगंगा के लिए जीवन अभियान के तहत चौबारी मेला में प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड की अध्यक्ष साधना मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी के जरिए मेला में आने वालों को रामगंगा में कूड़ाकरकट न डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें