फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः कलक्ट्रेट के कक्ष नंबर तीन में आज होगा भाग्य का फैसला

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे शुरू होगा मतदान, दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना
विज्ञापन

क्रॉस वोटिंग की आशंका से भाजपा और सपा दोनों तनाव में

बरेली। कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या तीन में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में आमने-सामने भाजपा की रश्मि पटेल और सपा की विनीता गंगवार के भाग्य का फैसला होगा। इसी कक्ष में सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना। शाम पांच-छह बजे तक नतीजा सामने आ जाने की संभावना है। इस बीच क्रॉस वोटिंग की आशंका से भाजपा और सपा दोनों दलों में तनाव का माहौल और गहरा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की रश्मि पटेल और सपा की विनीता गंगवार के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों राजनीतिक दलों के रणनीतिकार अपने प्रत्याशी की जीत शत-प्रतिशत तौर पर तय होने का दावा कर रहे हैं लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका से उनके चेहरों पर तनाव भी साफ झलक रहा है। बृहस्पतिवार को देर रात तक दोनों दलों में सदस्यों की गिनती का हिसाब पुख्ता करने की कोशिशें जारी रहीं। क्रॉस वोटिंग के खतरे से पार पाने के लिए यह भी प्रयास किया जाता रहा कि बहुमत से इतनी ज्यादा संख्या में सदस्यों का इंतजाम कर लिया जाए ताकि अगर क्रॉस वोटिंग भी हो तो उसका असर परिणाम पर न पड़े।

सैर पर निकले कुछ सदस्य लौटे, कुछ आज सीधे मतदान स्थर पर पहुंचेंगे

दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थक सदस्यों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए कई दिन पहले ही शहर से बाहर भेज दिया था। राजस्थान, गोवा, हरिद्वार, नैनीताल और मुंबई की सैर पर निकले इन सदस्यों ने शुक्रवार को मतदान के लिए बृहस्पतिवार शाम को लौटना शुरू कर दिया। इन सदस्यों के वापस बरेली आने के बाद उन्हें शहर के अलग-अलग गोपनीय स्थानों पर रखा गया है। कुछ सदस्यों की वापसी अभी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक देर रात तक उनकी वापसी की संभावना है। पार्टियों की रणनीति यह है कि इन्हें मतदान के दिन सीधे मतदान स्थल तक पहुंचाया जाए।

रणनीतिकारों के सीधे संपर्क में हैं सदस्य

दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि मतदान होने तक वे पंचायत सदस्यों से सीधे संपर्क में रहें। दोनों दलों में सदस्यों को नए मोबाइल के साथ नए सिम कार्ड भी दिए गए हैं। इन्हीं के माध्यम से वे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। इतनी एहतियात इसलिए बरती जा रही है क्योंकि एक वोट भी इस करीबी मुकाबले में किसी भी दल को भारी पड़ सकता है।

दोनों प्रत्याशियों का 40 प्लस का दावा

हमारे समर्थन में 40 से अधिक जिला पंचायत सदस्य है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मेहनत और सहयोग से हमारी जीत पक्की है। हमारे सदस्यों के अलावा दूसरे राजनीतिक दल और निर्दलियों ने भी हमें समर्थन दे दिया है। -रश्मि पटेल, प्रत्याशी भाजपा

हम जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। पार्टी एकजुट है। हमें हमारे सदस्यों पर पूरा भरोसा है। निर्दलीय और दूसरे दलों के सदस्य भी हमारे संपर्क में हैं। हमें बहुमत से अधिक समर्थन हासिल है। जीत हमारी ही होगी। -विनीता गंगवार, प्रत्याशी सपा

जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। हमें निर्दलीय और दूसरे दलों के सदस्यों का समर्थन मिलने के बाद बहुमत हासिल हो चुका है। -पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा 

सदस्यों का परिणाम आने के साथ हम जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके थे। हमारे 26 सदस्य हैं। दूसरे दलों और निर्दलियों के समर्थन के बाद हम बहुमत के पार पहुंच गए हैं। सपा प्रत्याशी ही अध्यक्ष बनेगा। -अगम मौर्य, जिलाध्यक्ष सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें