फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकता है माहे रमजान के चांद का दीदार, तैयारियों में जुटे लोग

Fri, 24 Apr 2020 11:50 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कोरोना के चलते लॉकडाउन में इस बार रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। इस बार पिछले सालों जैसी रौनक भले ही न दिख रही हो, मगर लोगों के जोश और जज्बे में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


माहे रमजान के चांद का दीदार शुक्रवार को हुआ तो पहला रोजा शनिवार को हो सकता है। यदि 29 शाबान का चांद न निकला या मौसम के कारण दिखाई न दिया तो रविवार से रमजान की शुरूआत होगी। बहरहाल, लोगों ने रमजान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। दूसरी तरफ तमाम दरगाहों, खानकाहों ने भी रिवायत को कायम रखने की गरज से सोशल डिंस्टेंसिंग के लिहाज से रोजा इफ्तार का इंतजाम करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में सभी मसलकों के सेंटर, खानकाह, दरगाह और मुस्लिम संगठन एवं प्रतिष्ठानों की ओर से रमजान की जंतरी (टाइम टेबल) बांटने का काम भी चल रहा है। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक जंतरी पहुंचा रहे हैं तो कुछ फोटो कॉपियां कराकर घर-घर बांट रहे हैं।
विज्ञापन

इन तमाम तैयारियों के बीच यह मांग भी उठी है कि रमजान के दिनों में प्रशासन मोहल्लों में फलों की बिक्री की व्यवस्था करे। इस संबंध में उसमान खान और परवेज नूरी ने कहा कि भले ही शाम को इफ्तार से पहले दो घंटे के लिए ही फलों की दुकानें लगें, मगर इससे लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। लोगों को लॉकडाउन में मंडियों तक नहीं भागना पड़ेगा।

अहसन मियां बोले चांद देखने का करें एहतेमाम
बरेली। दरगाह आला हजरत से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने लोगों से अपील की है कि वे चांद देखने का एहतेमाम करें। साथ ही लॉकडाउन का पालन करते हुए इफ्तार, नमाज घरों में ही करें। रमजान में दुआ करें कि जो भी आफत-बलाएं दुनियां में फैली है वे खत्म हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें