फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक व परास्नातक के परीक्षाफॉर्म जमा करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी कॉलेज में जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन है। इसके लिए कॉलेजों में काउंटर पर व्यवस्था कर दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

स्नातक व परास्नातक के ऑनलाइन परीक्षाफॉर्म 25 अक्तूबर तक भरे गए थे। इसके बाद भी जिन विद्यार्थियों के फॉर्म नहीं भर पाए, उनके लिए तिथि विस्तारित की गई। यूजी और पीजी के विषम सेमेस्टर की मुख्य, संस्थागत व बैक परीक्षा के आवेदन 20 नवंबर से दोबारा किए गए। सोमवार को रात 12 बजे तक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे और शुल्क जमा की।
25 नवंबर तक कॉलेज में फॉर्म जमा किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यूजी-पीजी के एलएलबी-तीन व पंचवर्षीय, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीकॉम (वित्त-वित्तीय सेवा) विषम सेमेस्टर के संस्थागत, बैक परीक्षा, भूतपूर्व व छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म 29 नवंबर तक भरे जाएंगे। हार्डकॉपी 30 नवंबर तक कॉलेज में जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें