फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक व परास्नातक के परीक्षा फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक के परीक्षा फॉर्म 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ रविवार तक फॉर्म भरे गए। फार्म जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के विषम सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा के आवेदनपत्र विलंब शुल्क के साथ चार दिसंबर तक भरे गए। बाद में तिथि विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि आठ दिसंबर कर दी गई। फॉर्म कॉलेज में जमा करने व महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र सत्यापित करने की तिथि नौ दिसंबर निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त विवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों (बीटेक, एमटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, होटल प्रबंधन, एमएसडब्ल्यू, बीएमएस व डिप्लोमा पाठ्यक्रम आदि) के विषम सेमेस्टर सत्र 2024-25 के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, परीक्षा सुधार व छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा फॉर्म नौ दिसंबर तक भरे जाएंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें