फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उप डाकघरों में तीन माह से 10 रुपये वाले पोस्टल आर्डर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के सात सहित जिले के कुल 43 उप डाकघरों में पिछले तीन माह से 10 रुपये कीमत वाले पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं है। यहां आने वाले ग्राहक 50 रुपये वाला पोस्टल आर्डर खरीदने के लिए मजबूर हैं, या फिर उन्हें प्रधान डाकघर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने सहित कई अन्य कार्यों में पोस्टल आर्डर का इस्तेमाल होता है। सभी डाकघरों में इनकी बिक्री के लिए काउंटर बनाए गए हैं। जिले के प्रत्येक उप डाकघर में हर महीने औसतन 100 पोस्टल आर्डर की बिक्री होती है। प्रधान डाकघर में सबसे ज्यादा बिक्री होती है।
पिछले तीन माह से उप डाकघरों में किल्लत के चलते ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। सिविल लाइंस स्थित उपडाकघर के पोस्ट मास्टर डॉ. अरूण सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में 10 रुपये वाले पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं हैं। इसके लिए प्रधान डाकघर को मांग भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन



प्रधान डाकघर में पोस्टल आर्डर उपलब्ध है। उप डाकघरों के पोस्टमास्टर की ओर से आने वाली मांग के अनुरूप आपूर्ति की जाती है। - ईषम सिंह, वरिष्ठ पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें