बुधवार को 32 विद्यार्थियों ने ही कराईं सीट लॉक
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का अंतिम दिन बृहस्पतिवार है। अभी भी 330 सीट लॉक होना बाकी है। बुधवार को मात्र 32 विद्यार्थियों ने कॉलेज पहुंचकर प्रवेश के लिए सीट लॉक कराई है।
बरेली कॉलेज में प्रवेश कराने के बाद भी सीट लॉक कराने को विद्यार्थी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। बुधवार को यहां स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में केवल 32 विद्यार्थियों ने ही पहुंचे और सीट लॉक कराई। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दूसरी बार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर बृहस्पतिवार की थी, लेकिन इसके बाद भी करीब 330 विद्यार्थी प्रवेश लेने के बाद सीट लॉक नहीं करा सके हैं। ऐसे में यह विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह सकते हैं। देखना यह होगा कि प्रवेश के लिए तिथि बढ़ती है या फिर विद्यार्थी प्रवेश से वंचित ही रहेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि सूचना देने के बाद भी विद्यार्थी सीट लॉक नहीं करा रहे हैं। ऐसे में वह प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। संवाद