फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीवन ज्योत सिंह ने .22 पिस्टल इवेंट में नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजस्थान के जगतपुरा रेंज में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में फरीदपुर के 21 वर्षीय शूटिंग खिलाड़ी जीवन ज्योत सिंह ने .22 पिस्टल में शानदार प्रदर्शन कर 86.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने, राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई भी किया है।
विज्ञापन

जीवन ज्योत बताते हैं कि उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। शुरुआत में खुद ही अभ्यास कर उन्होंने खेल की बारीकियों को सीखा। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाने लगी और वह प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने लगे, लेकिन जैसे ही करियर रफ्तार पकड़ रहा था, कुछ निजी कारणों और सामाजिक दबाव की वजह से उन्हें खेल से दूर होना पड़ा। लगभग एक साल तक खेल से दूरी बनाए रखने के बाद जीवन ज्योत ने हार नहीं मानी। वर्ष 2025 में उन्होंने दोबारा से अभ्यास शुरू किया। खुद ही ट्रेनिंग लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत की और जल्द ही अपनी खोई हुई लय को वापस पा लिया। इसी का नतीजा रहा कि इस प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतरीन अंक प्राप्त कर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर का टिकट हासिल कर लिया। वह वर्ष 2022 में नोएडा में हुई क्रॉसबो नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। संवाद



अभय ने प्री-नेशनल के लिए किया क्वालीफाई


बरेली। राजस्थान के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के शूटर अभय रस्तोगी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने 50 मीटर .22 राइफल इवेंट में 600 में से 505 अंक हासिल किए और इसके आधार पर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें