बरेली। नई दिल्ली स्थित ताइपे इंटरनेशनल कंवेशनल सेंटर (टीआईसीसी) की ओर से ताइवान में तीन महीने की हुआयु छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का अंतिम अवसर बुधवार तक है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीशचंद की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य चयनित संकाय सदस्यों को मंदारिन भाषा के साथ-साथ ताइवान की संस्कृति एवं शैक्षणिक वातावरण की बेहतर समझ प्राप्त करने का अवसर देना है। इसके लिए शिक्षक या संकाय सदस्य बुधवार तक अपने आवेदन बहुभाषीय विभाग की समन्वयक को सीधे या ईमेल के माध्यम से दे सकते हैंं। आवेदनों की स्वीकृति पात्रता के अनुसार की जाएगी।