फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक साथ 35 हजार लोग करेंगे योग

Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Today 35 thousand people will do yoga together - फोटो : Today 35 thousand people will do yoga together
विज्ञापन
बुधवार को मनाए जाना वाला तृतीय विश्य योग दिवस बरेली के लिए इस बार यादगार होगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले आयोजन में एक साथ करीब 35 हजार लोग योग करेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के छात्रों के समेत दो हजार लोग योग में शामिल होंगे। यह स्थल इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि यहां का लाइव प्रसारण भी होगा और लखनऊ में होने वाले आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को योग करते यहां लोग लाइव देंखे। बरेली प्रदेश के उन बारह शहरों में भी शामिल है जहां का लाइव प्रसारण लखनऊ रमाबाई अंबेडकर पार्क में पीएम और सीएम के सामने होगा। सरकारी महकमा मंगलवार रात तक स्टेडियम में तैयारी में जुटा रहा। स्टेडियम में पंजीकृत छात्रों को टी शर्ट वितरित की गई। 
विज्ञापन

तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर पीएम और सीएम होंगे लाइव
योग को दूर दराज के गांव तक पहुंचाया जाए इसके लिए जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन या टीवी लगाकर लखनऊ में होने वाले आयोजन को लाइव दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लोग योग करते लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होनेे वाले आयोजन का लाइव प्रसारण होगा।
यह हैं चार बड़े आयोजन स्थल
स्पोर्ट्स स्टेडियम : स्पोर्ट्स स्टेडियम में सबसे बड़ा आयोजन होगा। यहां करीब दो हजार लोग योग करेंगे। साढ़े छह बजे तक एंटी होगी और सात से आठ बजे तक योग होगा। यहां दिव्य योग ट्रस्ट के योगाचार्य महेंद्र पाल योग कराएंगे।
विज्ञापन

गांधी उद्यान : गांधी उद्यान में विजन रूहेलखंड की ओर से सामूहिक योगाभ्यास सुबह साढ़े 5 बजे से होगा। इसमें डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंगलवार को सुबह ड्रेस रिहर्सल में छात्र, शिक्षकों और अभिभावको को पूरी ट्रेनिंग दी गई। आईएमए के डॉक्टर, सीए एसोसिएशन, स्टेट बैंक, मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी समाज, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, रोटी बैंक, वैश्य महासम्मेलन, वाल्मीकि समाज के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। योग प्रशिक्षक डॉ. गरिमा गंगवार ने सभी को ट्रेनिंग दी। इस दौरान कमिश्नर पीवी जगनमोहन, डीएम पिंकी जोवल, सीडीओ सतेंद्र सिंह, उपनिदेशक शिक्षा, एडीएम सिटी व अन्य शामिल रहे। 
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज : यह तीसरा बड़ा आयोजन स्थल हैं। यहां क्रीड़ा भारती बरेली के सहयोग से सेकड़ों लोग योगाभ्यास करेंगे। योगाभ्यास सात बजे से आठ बजे तक होगा। यह जानकारी संस्था के प्रेमी पानू और डॉ. शिव राम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यहां केद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार समेत कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
रेलवे ग्राउंड : रोड नंबर चार स्थित रेलवे ग्राउंड पर भी बड़ा आयोजन होगा। यहां भी जिम्मेदारी क्रीड़ा भारती को सौंपी गई है। यहां सात बजे से आठ बजे तक आयोजन होगा।
यहां भी होंगे आयोजन
-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस, जाट रेजीमेंट सेंटर मुक्ति यार्ड जिम हॉल, जिला जेल, आईएमए हाल, जीजीआईसी में एनसीसी, बरेली कॉलेज एनसीसी कैंप, गरुड़ डिविजन, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल में योग होगा।
यह संस्थाएं भी कराएंगी योग
-योग भारती संस्था की ओर से किप्स इंक्लेव इज्जतनगर में सुबह छह से 7.30 बजे तक राजकीय सेंट्रल पार्क गंगाशील हास्पिटल के सामने डीडीपुरम में होगा। 
 -जिला विज्ञान क्लब की ओर से चयनित बाल वैज्ञानिक स्पोर्टस स्टेडियम में योग अभ्यास करेंगे। 
-सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में प्रात: 8.15 से योग आसन का अभ्यास किया जायेगा। 
-आयुष मेडिकल एसोसिएशन की ओर से गांधी उद्यान सिविल लाइंस में विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया जायेगा। 
-सृजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बांके बिहारी मंडल सभागार में सुबह सात से नौ बजे तक योग शिविर आयोजित किया जायेगा। 
-श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के प्रांगण में सुबह सात से आठ बजे तक पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के मुख्य आतिथ्य व मीना सोंधी के विशिष्ट आतिथ्य में योग शिविर लगाया गया।  
- रेलवे के मैत्री सामुदायिक केन्द्र में सुबह सात बजे से दस बजे तक योग प्रशिक्षकों द्वारा योग पर व्याख्यान तथा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जाएगा। योग शिविर की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय करेंगे।
-बरेली योग एसोसिएशन की ओर से अजय प्रतिमा अस्पताल प्रेम नगर पर योगाभ्यास कराया जाएगा। 
योग आयोजन की सुरक्षा का  एडीजी ने करवाया रिहर्सल 
 बरेली। योग आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा ने भी कमर कस ली है। एडीजी बृज राज मीना ने नौ जिलोें में योग आयोजन के स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने का रिहर्सल करवाया। जिसमें बदायूं और शाहजहांपुर में आयोजन स्थलों पर पानी भरा हुआ मिला। एडीजी ने सभी जिलों के एसएसपी को खुद मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखने के निर्देश दिए हैं।  एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आयोजन स्थलों पर एक घंटा पहले ही थानों की पुलिस पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जांचेगी। सफाई व्यवस्था भी देखी जाएगी। एसएसपी ने भी वायरलेस करके सभी थानों के प्रभारियों को आयोजन स्थलों पर पहुंचकर कोई भी दिक्कत आने पर कंट्रोल रूम में सूचित करने के लिए कहा है। मंगलवार शाम को इस संबंध में बैठक भी आयोजित की गई।
कमिश्नर, आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा 
  बरेली। कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन एवं आईजी एसके भगत स्पोर्ट स्टेडियम पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  योग करने वालों को एक जैसी टी शर्ट दी जाएगी। स्टेडियम में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई। योग करने वालों को फ्लेवर्ड मिल्क  भी दिया जाएगा। भारत सरकार वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और बरेली के प्रभारी बृजेश पाठक भाग लेंगे। योग का रिवर्स लाइव प्रसारण होगा। लखनऊ के कार्यक्रम का स्टेडियम में प्रसारण के लिए एक एलईडी वैन आ चुकी है। कार्यक्रम स्थल पर ओआरएस के पैकेट और डाक्टरों की टीम आदि उपस्थित रहेगी। बरसात होने पर स्टेडियम के इंडोर हाल में कार्यक्रम को शिफ्ट करने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के बाद कमिश्नर ने रुहेलखंड मेडिकल कालेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां 1000 से अधिक छात्र एवं नागरिक योग करेंगे। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया कि योग कार्यक्रम की अच्छी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। आईजी एसके भगत पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाएं। स्टेडियम के आसपास पर क्यूआरटी को लगाया गया है। कमिश्नर ने यातायात की व्यवस्था को कंट्रोल रखने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें