फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जेक्ट कांबिनेशन सही नहीं तो दाखिले में होगी मुश्किल

Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Subject composition is not correct, otherwise admission will be difficult - फोटो : Subject composition is not correct, otherwise admission will be difficult
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अधिकतर छात्र सब्जेक्ट कांबिनेशन के बारे में नहीं जानते। अगर छात्र कांबिनेशन के हिसाब से विषय नहीं चुनते हैं तो उन्हें दाखिले के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उनके प्रवेश में अड़चन भी लग सकती है। इसलिए विवि ने प्रवेश नियमावली जिसमें सब्जेक्ट कांबिनेशन भी दिया गया उसको जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि फार्म भरने से पहले छात्र सब्जेक्ट कांबिनेशन जरूर देख लें। इसके साथ भारांक के लिए जो भी सर्टिफिकेट लगाएं, ओरिजनल प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी ही लगाएं। कुल सचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि छात्र सब्जेक्ट कांबिनेशन के हिसाब से ही आवेदन करें, नहीं तो बाद में दिक्कत होगी। हालांकि कॉलेजों को लॉगिन दिया गया है, ताकि इसमें संशोधन किया जा सके।
विज्ञापन

इन विषयों में है सब्जेक्ट कांबिनेशन  
बीएससी बायो ग्रुप 
क : जंतु विज्ञान या इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी 
ख : वनस्पति विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान
ग : रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन या सैन्य अध्ययन
बीएससी गणित ग्रुप 
क : भौतिक विज्ञान
ख :रसायन विज्ञान या सांख्यिकी या औद्योगिक रसायन या सैन्य अध्ययन 
ग : गणित
नोट : इन ग्रुप में से छात्र प्रत्येक से एक-एक विषय का चयन कर सकता है। 
कला संकाय 
- बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष में हिंदी एवं अंग्रेजी में से एक विषय लेना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी अधिकतम दो साहित्यिक विषय चुन सकता है जिसमें 
क ग्रुप में अरबी या फारसी में से एक
ख ग्रुप में संस्कृत या उर्दू में से एक 
ग ग्रुप में अंग्रेजी साहित्य एवं हिंदी साहित्य में से एक या दोनों  
- प्रायोेगिक विषय में किन्हीं दो का चयन कर सकता है।
- गणित या सांख्यिकी में से एक विषय चुन सकता है।
- शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान एवं दर्शन शास्त्र में से एक विषय।
- शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान एवं दर्शन शास्त्र में से एक विषय।
- अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास में से अधिकतम दो विषय चुन सकते हैं। 
 बीकॉम 
इसमें विषय समूह पहले से ही बने हैं, छात्र उसी अनुसार विषय चुने।
किस सर्टिफिकेट से कितना फायदा 
- राष्ट्रीय या अंतर विश्वविद्यालय, खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी और खेलकूद में विशिष्ट उपलब्धि के लिए : 10 अंक 
- विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व : 5 अंक
- विवि से संबद्ध कॉलेज के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संतान या पति, पत्नी : 10 अंक
- एनसीसी के सी प्रमाण पत्र या जी प्रमाण पत्र : 10 अंक
- एनसीसी के बी और जी प्रमाण पत्र के लिए : 5 अंक
- एनएसएस के दो शिविर या 240 घंटे की सेवाएं: 10 अंक
- एनएसएस का एक शिविर तथा 240 घंटे की सेवाएं, 240  घंटे या 120 घंटे तथा एक शिविर :5 अंक
- 12वीं कक्षा स्तर तक स्काउट/गाइड तृतीय सोपान परीक्षा उत्तीर्ण करने पर : 5 अंक 
या प्रदेश के राज्यपाल द्वारा पुरस्कार : 10 अंक
- भारत के राष्ट्रपति /उप राष्ट्रपति /प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार :10 अंक
- रोवर्स /रेंजर्स निपुण परीक्षा उत्तीर्ण : 5 अंक
नोट : अधिकतम दस अंक से अधिक भारांक नहीं मिलेगा। खेल कोटे के तहत कुलपति की अनुमति के बाद छात्र को सीधे प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें