फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाएं रोकने के लिए सेफ्टी ड्राइव लांच

Tue, 22 Nov 2016 01:12 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के पुखरायां में रेल हादसे के बाद मुरादाबाद और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोहरे के दिनों में ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सेफ्टी ड्राइव लांच की गई है। इसके तहत दुर्घटना रोकने के बंदोबस्त किए जाएंगे। दिन हो या रात रोजाना अधिकारियों की किसी एक ट्रेन में ड्यूटी लगेगी। साथ ही बीच रास्ते में रोककर ट्रेनों की एंबुश चेकिंग (टेक्निकल चेकिंग) की जाएगी। कोहरे में किसी प्रकार का हादसा न हो, इसके लिए ट्रैक मेंटीनेस पर फोकस बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

   कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास इंदौर पटना एक्सप्रेस हादसे के बाद से रेलवे में हड़कंप मचा है। मुरादाबाद और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में भी अधिकारियों ने हादसे के बाद मीटिंग की। इसके बाद मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया और सेफ्टी ड्राइव चलाने का निर्णय किया गया है। सेफ्टी ड्राइव के दौरान ट्रेनाें के सुरक्षित संचालन के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। अधिकारी नाइट फुट प्लेट        इंस्पेक्शन करेेंगे।
   इसके अलग-अलग एक दिन मंडलीय अधिकारी किसी एक ट्रेन में ड्राइवर के  साथ लोको में जाएंगे और दूसरी ट्रेन से वापस आएंगे। स्टेशन पर ट्रेनों की रोलिंग ऑन, रोलिंग ऑफ चेक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात होगा। चेकिंग के दौरान छोटी से छोटी दिक्कत को ठीक किए बिना ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बीच रास्ते में एंबुश चेक हाेंगे। इसके तहत चेकिंग प्वाइंट के बीच में भी जगह-जगह ट्रेन को रुकवाकर चेक किया जाएगा। खराबी होने पर जितना संभव हो सकेगा, वहीं ठीक किया जाएगा और अगले स्टेशन पर उसे मरम्मत के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि सेफ्टी ड्राइव का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसके अलावा मुख्यालय से भी इस संबंध में दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन

ड्राइवरों को दी जाएगी ट्रेनिंग
ड्राइवर और रनिंग स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें ट्रैक चटकने या टूटने के दौरान ट्रेन गुजरने पर पहचान के तरीकों पर चर्चा के साथ ही अपनाई जाने वाली सावधानियों संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें