फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पिता ऐसा भी: पत्नी और साले को फंसाने के लिए बच्चों को दिया जहर, खुलासा हुआ तो लोग सन्न रह गए

Thu, 09 Dec 2021 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने मुकेश के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो घटना वाले दिन उसकी बरेली में ही मौजूदगी सामने आई, जबकि उसने खुद को तिलहर में बताया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुराने रोडवेज बस अड्डे पर अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले तीन बच्चों को उनके पिता मुकेश शर्मा ने ही जहरीला पदार्थ खिलाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुकेश ने अपनी पत्नी रितिका शर्मा और चचेरे साले प्रशांत के खिलाफ बच्चों को जहर देने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के तिलहर कस्बे में रहने वाले मुकेश का पत्नी रितिका से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। इनके तीनों बच्चे दो दिसंबर को पुराने रोडवेज पर अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले थे। इस मामले में मुकेश ने अपनी पत्नी रितिका और उसके चचेरे भाई प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि इन लोगों ने बच्चों को लड्डू में मिलाकर जहरीला पदार्थ दे दिया था।
 

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

पुलिस इस मामले में मुकेश की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने बच्चों के अलग-अलग बयान लेने के बाद उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर तस्दीक किया तो वे सटीक जानकारी नहीं दे सके। रितिका और प्रशांत के मोबाइल की लोकेशन भी घटनास्थल से काफी दूर मिली। इसके बाद पुलिस ने मुकेश के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो घटना वाले दिन उसकी बरेली में ही मौजूदगी सामने आई, जबकि उसने खुद को तिलहर में बताया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सख्ती करने पर उसने सच्चाई बता दी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

मकान बचाने के लिए पत्नी को फंसाना चाहता था मुकेश

कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि मुकेश अपनी पत्नी को वापस पाना चाहता था। सोचा कि प्रशांत जेल चला जाएगा तो रितिका उसके पास आ जाएगी। इसके अलावा रितिका जो मकान बेच रही थी, वह भी बच जाएगा। यही सोचकर एक दिसंबर को उसने बच्चों को ट्रेन से किच्छा रवाना किया। जब बच्चे लौटे तो उसने सेटेलाइट पर उन्हें नींद की गोलियां देकर ई-रिक्शा में बैठाकर पुराने रोडवेज बस अड्डे पर भेज दिया, जहां वे बेहोश होने लगे। पुलिस ने फोन किया तो खुद भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें