फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, इंटर तक स्कूल बंद

Thu, 21 Jan 2016 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिसंबर में होने वाली ठंड अब जनवरी के दो सप्ताह बाद असर कर रही है। गलन और सर्द हवाआें की वजह से लोग रजाई के अंदर ठिठुर रहे हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में भी दो डिग्री गिरावट देखी गई। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी इंटरमीडिएट तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कक्षा नर्सरी से इंटर तक स्कूल 22 जनवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

 ठंडी हवाआें से भी लोग परेशान हैं। दिन भर हवाआें के झोंकाें ने स्वेटर का दम निकाल दिया। जैकेट पहने हुए लोगाें को ही सुकून मिला। दोपहर में निकली धूप का भी कोई असर नहीं दिखा। शाम होते ही लोग अलाव तलाशने लगे। मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बरेली में भी कोहरा रहेगा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- स्कूल खुले तो होगी एफआईआर
प्रभारी जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि शीत लहर को देखते जनपद के सभी नर्सरी से कक्षा आठ तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिये थे। बुधवार की ठंड हो देखते हुए इंटरमीडिएट तक के विद्यालय भी बंद करने को कहा गया है। अब सभी स्कूल 22 जनवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक खुलेंगे। प्रभारी डीएम ने कहा है कि अगर कोई भी स्कूल खुला मिलता है, या फिर कोई अनहोनी होती है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। जीआरएम स्कूल में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए स्कूल खोला जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्र अपने विद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। एसआर इंटरनेशनल के डायरेक्टर डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें