फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: बरेली में निकली तिरंगा वाहन रैली, देशभक्ति से शहर हुआ सराबोर, मां भारती के गूंजे जयकारे

Thu, 13 Aug 2026 06:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। मां भारती के जयकारों के साथ वाहनों का कारवां निकला तो हर कोई देशभक्ति से सराबोर हो गए। 
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से निकली तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभक्ति के गूंजते तराने, जय हिंद का जयघोष, वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों के साथ बढ़ता वाहनों का कारवां। कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को अमर उजाला अभिनव अभियान के तहत मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) का रहा।

विज्ञापन




शहर के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल परिसर में मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, डीआईजी अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीडीओ देवयानी, एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

सिटी सेंटर से निकलकर वाहनों का काफिला चौकी चौराहा, पटेल चौक, नॉवेल्टी चौराहा, महादेव पुल, कोहाड़ापीर, धर्म कांटा, डीडी पुरम शहीद चौक, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, स्वयंवर बरातघर, झूलेलाल द्वार, डेलापीर पेट्रोल पंप से ईंट पजाया, श्यामगंज पुल होते हुए बरेली कॉलेज पर संपन्न हुआ। देशभक्ति के तरानों और भारत माता के जयकारों से हर डगर गुंजायमान रही।

विज्ञापन

तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ करते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
उद्यमी और व्यापारियों ने किया यात्रा का फूलों से स्वागत
बटलर प्लाजा पर संदीप मेहरा, कोहाड़ापीर पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महानगर महामंत्री अनुज गुप्ता ने पुष्पवर्षा, शील चौराहा पर इनस्टूडियो संचालक राहुल जायसवाल और बांके बिहारी मंदिर पर कमेटी ने ने सूक्ष्म जलपान, केके हॉस्पिटल रोड पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सलिल बंसल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के रामकृष्ण शुक्ला ने यात्रा का स्वागत किया। यहां सिटी सेंटर एलए मॉल के स्वप्निल सक्सेना, विदित, मिशन हॉस्पिटल से प्रथु वात्स्यायन, डॉ. विमल भारद्वाज, सृष्टिपूर्ति से डॉ. मनीष शर्मा, नगर निगम पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, मयंक शुक्ला मॉन्टी व अन्य लोग मौजूद रहे।

तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला
सरकारी विभाग, क्लब, सामाजिक संगठन हुए शामिल
काफिले में थारियंस क्लब के अध्यक्ष राजीव खुराना के साथ 20 थार कारें, जिला पंचायत राज सफाईकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल के नेतृत्व में 50 से ज्यादा सफाईकर्मी बाइक से शामिल हुए। नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग के डिविजनल वार्डन दिनेश यादव के नेतृत्व में वार्डन शामिल हुए। कॉमर्शियल टोयोटा ने काफिले के लिए कार भेजकर सहयोग किया। रोटरी क्लब बरेली ग्रेस से राखी मनोहर, नितिका कपूर, निधि अग्रवाल, सतरूपा सिंह, नेहा रस्तोगी, अनुभि अग्रवाल, सारिका गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, डॉ. कृतिका, सुमन बघेल मौजूद रहीं।

रैली में किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता भी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान से गूंजेगा शहर का हर चौराहा
अमर उजाला अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के हर चौराहा पर राष्ट्र गान होगा। सिटी सेंटर एलए मॉल परिसर में चारों धर्मों के गुरू सामूहिक ध्वजारोहण करेंगे। इसी के साथ नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर राष्ट्रगान होगा। शहरवासियों से अपील है कि राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड के लिए जहां पर हों, वहां ठहर जाएं।
 

तिरंगा यात्रा में थारियंस क्लब भी रहा मौजूद - फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रयोजक
मुख्य प्रायोजक 
सिटी सेंटर एलए मॉल
कैंसर स्क्रीनिंग शिविर प्रायोजक
श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस - कैंसर से आजादी

सह प्रायोजक 
राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल
नॉरिश बॉय बीएल एग्रो
महिसुधा

पावर्ड वाय 
रामा श्यामा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड
मारया फ्रोजन एग्रो
अजंता स्वीट्स एंड बेकर्स
डॉ. बासु आई हॉस्पिटल

वैल्यूड पार्टनर्स 
ध्रुव अम्यूज़मेंट लिमिटेड
जीडी हॉस्पिटल
द ग्रैंड निर्वाना- होटल एंड रिज़ॉर्ट
उत्कर्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
 
विज्ञापन

जसोरिया ब्रदर्स
फ्यूचर शेप ग्रुप
केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
निर्मल रिजॉर्ट
टाइटन वर्ल्ड
मिशन अस्पताल
जेबी इन्फ्राटेक (फूल नारायण विला)
बॉम्बे होजरी
श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स
दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग
डॉ. लतिका अग्रवाल
ओम रेजीडेंसी
महावीर वुड क्राफ्ट
ग्लोब रोलर फ्लोर मिल्स लिमिटेड
डॉ. अनीस बेग
सीलैंड
रामायण टीवीएस
राममूर्तिलाल जमींदार आयरन एण्ड सीमेन्ट स्टोर
मोक्ष – द सोशल क्लब
प्लाई महल
एडवोकेट सी.वी. सिंह
एजिलस डायग्नोस्टिक्स
वाडीलाल इंडस्ट्रीज
पारिजात चैरीटेबल आई हॉस्पिटल
डॉ.आफताब आई केयर
ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस
बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस
रिद्धिम हार्ट सेंटर
होटल डिप्लोमेट रेजीडेंसी
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय
राधिका सुपर स्पेशियलिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेन्टर
डॉ.अंकुर अग्रवाल
राधा माधव पब्लिक स्कूल
माइसेम सीमेंट
एलआईसी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
बैंक ऑफ बड़ौदा
यूपी ग्रामीण बैंक
इवेंट पार्टनर
इवेंटवालाज
फोटोग्राफी पार्टनर 
प्रो मोशन्स स्टूडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें