फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली होकर चलने वाली 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, पांच रूटों पर होगा संचालन

Wed, 16 Sep 2026 10:16 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार को बरेली होकर 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की। ये ट्रेनें योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता, बरौनी-अमृतसर, आनंद विहार-छपरा और मऊ-अंबाला जैसे प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
बरेली होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने मंगलवार को बरेली होकर लंबी दूरी की अप-डाउन 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन ट्रेनों का संचालन योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता, बरौनी-अमृतसर, कोतकाला-अमृतसर, आनंद विहार-छपरा और मऊ-आंबाला के बीच किया जाएगा। इसके पहले भी चार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05085 छपरा-आनंद विहार विशेष साप्ताहिक ट्रेन छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से दोपहर 13:05 बजे चलने के बाद वाया गोंडा, सीतापुर होकर अगले दिन तड़के 4:10 बजे बरेली आएगी और सुबह 9:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05086 आनंद विहार-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से सुबह 10:50 बजे चलने के बाद अपराह्न 3:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे छपरा पहुंचेगी।

मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन 
05301 मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक विशेष गाड़ी एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तड़के 4:40 बजे मऊ से चलने के बाद अगले दिन शाम 5:02 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 3:55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। 05302 अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से तड़के 5:45 बजे चलने के बाद अपराह्न 3:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन

ऋषिकेश-कोलकाता के बीच भी चलेगी विशेष गाड़ी 
04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को योग नगरी ऋषिकेश से रात 8:20 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:40 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलने के बाद अगले दिन अपराह्न 4:40 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

अमृतसर-कोलकाता विशेष ट्रेन
04624 अमृतसर-कोलकाता विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन अपराह्न तीन बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04623 कोलकाता-अमृतसर-विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को तड़के 4:45 बजे कोलकाता से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:30 बजे बरेली आएगी और रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन

अमृतसर-कोलकाता विशेष ट्रेन
04668 अमृतसर-बरौनी विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:52 बजे बरेली आएगी और रात 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 04667 बरौनी-अमृतसर विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से तड़के 5:05 बजे चलने के बाद रात 12:53 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें