फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 25 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तैनाती स्थल बदले

Wed, 16 Sep 2026 10:03 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार रात 25 इंस्पेक्टर और दरोगाओं का तबादला कर दिया। एसएसपी के पीआरओ अमित पांडेय फरीदपुर के थाना प्रभारी बने हैं। राधेश्याम को प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी मिली। प्रवीन फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी बनाए गए।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले की पुलिस व्यवस्था में एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार आधी रात से बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 25 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तैनाती स्थल बदल दिए हैं। लंबे समय से एसएसपी के पीआरओ रहे अमित पांडेय को फरीदपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, वहां से राधेश्याम को शहर के प्रेमनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को किला थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर भेजा गया है। किला थाने के प्रभारी अचल कुमार को थाना प्रभारी देवरनिया बनाया गया है, जबकि देवरनिया थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को थाना शाही के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। शाही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को थाना प्रभारी एएचटीयू बनाया है। 

प्रवीन बने फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी 
प्रवीन को फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया गया है, वह अभी तक इसी थाने में इंस्पेक्टर क्राइम रहकर ये जिम्मेदारी देख रहे थे। जोगी नवादा चौकी के प्रभारी केपी सिंह को भमोरा एसओ, थाना प्रभारी भमोरा पवन को इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी बनाया है। 
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के थाना प्रभारी राजकुमार और शीशगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को दूसरे जिले में ट्रांसफर पर रिलीव किया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा कर्म सिंह पाल को एसओ क्योलड़िया बनाया है। बहेड़ी कस्बा चौकी प्रभारी नीरज सिंह को थाना प्रभारी अलीगंज बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें