मुरादाबाद मंडल की लंबे रूट की छह ट्रेनों के आठ फेरे निरस्त
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने लंबे रूट की छह ट्रेनों के आठ फेरों को निरस्त किया है। यह फैसला पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में चल रहे काम के तहत लिया गया है। निरस्त होने वाली सभी ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरती हैं।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, दुर्गापुर स्टेशन पर दो से 23 नवंबर तक अलग-अलग जगह ब्लॉक हैं। यहां पर पूर्व नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ यार्ड की रिमाडलिंग समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर छह ट्रेनों के फेरों को निरस्त किया गया है।
इन ट्रेनों के फेरे हुए निरस्त
कोलकाता से नंगल डैम के लिए जाने वाली 12325 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 20 नवंबर व वापसी में 22 नवंबर को एक-एक फेरा निरस्त किया गया है। कोलकाता से अमृतसर के बीच चलने वाली 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस का 18 और 20 नवंबर को एक-एक फेरा निरस्त रहेगा। हावड़ा-लालकुआं के बीच चलने वाली 12353 लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 31 अक्तूबर व 14 नवंबर को और 12354 हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक व 15 नवंबर को दो-दो फेरे निरस्त किए गए हैं।