फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़े प्रश्न हल करने में लगा समय, पेपर का स्तर रहा सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा मंगलवार को हुई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते समय विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा, जिसको उन्होंने आसानी से हल कर लिया था। हालांकि बड़े प्रश्नों को हल करने थोड़ा समय लगने की बात जरूर कहीं, लेकिन वह भी समय के साथ हल कर लिया।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बातचीत में बताया कि उन्होंने लगातार कक्षाएं ली है। परीक्षाएं शुरू होने से पहले से ही रिवीजन रोजाना करने लगे थे। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के अधिकांश विषय को अच्छे तरह से समझ लिया था और उन्हीं पर आधारित प्रश्न भी परीक्षा में पूछ लिए गए। इसमें परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 49273 परीक्षार्थी में से 45746 उपस्थित व 3527 अनुपस्थित रहे। इंटर के लेखाशास्त्र विषय में कुल पंजीकृत 1094 में से 1058 ने परीक्षा दी। वहीं दिन की दूसरी पाली में हाईस्कूल कृषि विषय में 799 में से 762 व इंटर के अर्थशास्त्र में 3736 में से 3568 परीक्षार्थी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन


- समय को ध्यान में रखते हुए ही उत्तर लिखना शुरू किया था, लेकिन बड़े प्रश्नों को हल करने में अधिक से समय लग गया। - प्रियंका राजपूत
- परीक्षा में पूछे गए सवाल सामान्य ही थे। परीक्षाएं शुरू होने से पहले से ही तैयारी करने लगे थे। इसलिए कोई समस्या नहीं हुई। - आर्यन
- पेपर अच्छा हुआ और प्रश्नों का स्तर भी सामान्य रहा। जिसने थोड़ी सी भी पढ़ाई की होगी उसका पेपर अच्छा गया होगा। - अंजलि
- प्रश्न अच्छे व सरल थे। कुछ सवाल काफी लंबे थे और हल करने में काफी समय भी लगा। - सरताज अली
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें