रेलवे सभी जोन और मंडलों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के परिचालन को लेकर समीक्षा कर रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से निपटने के भी उपाय खोजे जा रहे हैं। समीक्षा के कारण पहले एक जुलाई और बाद में एक अक्तूबर को नई समय सारिणी जारी नहीं की गई। अब इसे एक जनवरी से लागू किया जाएगा।
तीन माह के लिए रद्द की गई ट्रेनों का भी बदलेगा समय
कोहरे के सीजन के कारण रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 14 नियमित ट्रेनों को निरस्त किया है। 28 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। इन सभी ट्रेनों का नियमित संचालन अब एक से सात फरवरी तक फिर से नई समय सारिणी पर शुरू किया जाएगा। पुरानी समय सारिणी में समायोजित की गईं नई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया जाएगा।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी लागू की जाएगी। बरेली होते हुए दो वंदे भारत समेत कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रस्तावित है। पुरानी समय सारिणी में कई ट्रेनों को समायोजित कर चलाया जा रहा है। इस बार नई समय सारणी एक जनवरी से लागू की जाएगी।