फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोकेशन खोजने में खप रहा समय, जनगणना कार्य में आ रहीं बाधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे मकान गणना कार्य में प्रगणकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकानों का सही स्थान खोजने और एप के संचालन में आ रही दिक्कतों से सर्वेक्षण की गति धीमी हो गई है। प्रगणक और पर्यवेक्षक मिलकर किसी तरह भवनों का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कई इलाकों में मकानों पर नंबर स्पष्ट रूप से अंकित नहीं हैं। नई कॉलोनियों और विकसित हो रही बस्तियों में एक ही नाम की कई गलियां हैं। इससे प्रगणकों को घरों तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और मेहनत करनी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर लोग घर का दरवाजा नहीं खोलते या दिन में मौजूद नहीं रहते। ऐसे मामलों में प्रगणकों को बार-बार संबंधित मकानों पर जाना पड़ता है। प्रगणकों को एप चलाने में भी परेशानी हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि उन्हें ठीक से प्रशिक्षित नहीं किया गया है। मकानों की पहचान और सही स्थान खोजने में काफी समय लग रहा है। कई बार स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से ही घरों तक पहुंचना संभव हो पाता है।
जनगणना विभाग ने प्रगणकों के लिए क्षेत्रवार अलग-अलग लक्ष्य तय किए हैं। एक प्रगणक को 80 से 100 मकानों का विवरण एकत्र करना होता है। वहीं, कुछ प्रगणकों को 300 तक मकानों का डेटा संकलित करने की जिम्मेदारी मिली है। अधिक मकानों वाले क्षेत्रों में कार्य का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन



सर्वेक्षण कार्य की गति प्रभावित हो रही
इन चुनौतियों के कारण मकान गणना के सर्वेक्षण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। प्रगणकों को भवन स्वामियों के घर खोजने में काफी समस्या आ रही है। सही स्थान न मिल पाने से कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है। यह स्थिति निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने में बाधा बन सकती है।
वर्जन
प्रगणकों को लोकेशन खोजने में समस्या आ रही है तो उनको पूरा कार्य एक माह के अंदर करना है। इसलिए उनके पास पर्याप्त समय है, लेकिन जल्दी रफ्तार बढ़ाकर मतदान का फीसद भी बढ़ाना है। जिससे काम को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। - संतोष सिंह, जिला जनगणना अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें