फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid al-Adha 2023: बरेली में बकरीद को लेकर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से घनी आबादी वाले इलाकों की निगरानी

Thu, 29 Jun 2023 07:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ईद उल अजहा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के खास बंदोबस्त किए हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी होगी। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
देर रात तक हुई बकरों की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर सैलानी बाजार में बकरों की खरीदारी के लिए बुधवार देर रात तक भीड़ लगी रही। बकरों की खरीद का कुछ ऐसा ही हाल शहदाना चौराहे पर सुबह से देर रात तक रहा। यहां 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरों की बिक्री हुई। बकरीद को लेकर शहर से देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

ड्रोन से निगरानी

ईद उल अजहा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के खास बंदोबस्त किए हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी होगी। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम बनाकर प्रशासन के अफसर भी भ्रमण पर रहेंगे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त के साथ ही ड्रोन से नजर रखेगी। खुफिया अमले को भी लगाया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर खास निगरानी की जा रही है। खुराफातियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बकरीद पर बिजली आपूर्ति के लिए सतर्क रहेंगे कर्मी

बकरीद पर बिजली व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि आपूर्ति नियमित रूप से दिए जाने के लिए कर्मचारियों को सतर्क रहना है। उप खंड अधिकारी चतुर्थ रोहित कुमार ने बताया कि जामा मस्जिद खरीरा और बाकरगंज में जेई और उनके साथ तीन-तीन कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

कुर्बानी की सेल्फी या फोटो सोशल मीडिया पर न डाले

दरगाह आला हजरत की ओर से मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी कुर्बानी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि कुर्बानी करने वाले इन बातों का ख्याल जरूर रखें। कुर्बानी के खून को नालियों में न बहाए और कुर्बानी के बाद जगह अच्छी तरह साफ करें। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर न डाले। कुर्बानी के बाद अवशेषों को इधर उधर न डाले और न ही खुले में रहने दें।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर न करें कुर्बानी

दरगाह उस्ताद-ए-जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खां ने कहा कि इस्लाम ने हमें अल्लाह की राह में कुर्बानी करने की जो अहमियत बताई है, उसी के अनुसार कुर्बानी की जाए। जो लोग कुर्बानी करें, वे गरीबों का विशेष ध्यान रखें। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न की जाए। कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर न की जाए और पशुओं के अवशेष खुले में न फेंकें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें