उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर बाघों का खौफ फैल गया है। बुधवार शाम माला रेंज के निकट गोयल कॉलोनी निवासी दो लोगों ने बाघ से किसी तरह अपनी जान बचाई। शंभू विश्वास और श्रीदाम बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक से तपाताल मंदिर से अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान उन्हें बाइक की हेड लाइट की रोशनी में दो बाघ दिखे। बाघ देख दोनों बाइक सवारों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि शंभू तो मंदिर में छिप गया, जबकि श्रीदाम ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर से छानबीन की, लेकिन बाघों का पता नही लग सका। कॉलोनी में बाघ देखे जाने की खबर से लोगों में दहशत है।