फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: घास काटने गई युवती पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल, साथी युवती ने मचाया शोर

Tue, 18 May 2021 09:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मंगलवार शाम गांव छापाबोझी निवासी जमालुद्दीन की 24 वर्षीय पुत्री इराज बानो गांव के ही राशिद की 16 वर्षीय पुत्री नजरीना के साथ गांव सरेली के जंगबहादुर के खेत में घास काटने गई थी। गन्ने के खेत में तेंदुआ छिपा बैठा था। घास काटते समय तेंदुए ने इराज बानो पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घास काटने गई किशोरी को तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया। साथी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर डंडे फटकारते हुए शोर मचाया तो तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए के पंजे लगने से इराज बानो के पैर, पीठ और शरीर में कई जगह घाव हो गए। वन विभाग की टीम ने खेत में तेंदुए के पगमार्क मिलने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम गांव छापाबोझी निवासी जमालुद्दीन की 24 वर्षीय पुत्री इराज बानो गांव के ही राशिद की 16 वर्षीय पुत्री नजरीना के साथ गांव सरेली के जंगबहादुर के खेत में घास काटने गई थी। गन्ने के खेत में तेंदुआ छिपा बैठा था। घास काटते समय तेंदुए ने इराज बानो पर हमला कर दिया। इराज बानो के शोर मचाने पर कुछ दूर घास काट रही नजरीना ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी शोर मचाते हुए गन्ने के खेत की ओर दौड़े तो तेंदुआ मौके से भाग निकला। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और इराज बानो को खुटार सीएचसी लाए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खुटार सीएचसी के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इराज बानो के हलके पंजे लगे हैं, उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन

-
इराज बानो पर वन्य पशु के हमले के बाद टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। गन्ने के खेत में मिले पगमार्क तेंदुए के हैं। तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा। लोगों को जंगल किनारे के खेतों पर समूह बनाकर जाने और खेत पर काम करते समय आवाज करते रहने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

- डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें