बरेली। तीन माह के लिए निरस्त चल रहीं 18 ट्रेनों में रेलवे ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। बरेली होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों को दिसंबर के पहले सप्ताह से फरवरी अंत तक निरस्त किया गया है। रेलवे ट्रेनों में यात्रियों को 60 दिन पहले टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। दिसंबर के पहले सप्ताह से जनवरी के पहले सप्ताह तक इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद कर दी गई थी। अब 60 दिन बाद यात्रा करने वाले यात्री इन ट्रेनों में टिकट बुक कराने लगे हैं।
इसके अलावा अलग-अलग रेलखंडों में ब्लॉक के कारण जनवरी के पहले सप्ताह में निरस्त की गईं ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। इससे स्थिति में सुधार दिखने लगा है, लेकिन 15 जनवरी से तीन मार्च के बीच जम्मूतवी यार्ड में मेगा ब्लॉक होना है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनेंं प्रभावित रहेंगी।
इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू
14617/18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14606/05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14616/15 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 14524/23 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 18103/04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12210/09 काठगोदाम-कानपुर एक्सप्रेस, 14003/04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस, 14673/674 शहीद एक्सप्रेस, 12583/84 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस। संवाद