फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन लाख व बाइक न देने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दहेज में तीन लाख की नकदी व बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से निकालने पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के गांव अख्तरनगर निवासी ओमपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी अर्चना की शादी दो साल पहले थाना शाही के गांव दोदआलमपुर निवासी प्रेमशंकर से की थी। एक साल बाद ससुराल पक्ष के लोग बेटी पर मायके से तीन लाख नकद व बुलेट बाइक लाने की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन



बेटी द्वारा सूचना मिलने पर जब वे उसकी ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और बेटी को ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति प्रेमशंकर, सोहन लाल, मुन्नी देवी, रामकिशन, निर्मला देवी व फूला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें