फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकटिया नदी में बाइक समेत गिरे तीन युवक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नकटिया नदी पर बिजली के खंभे रखकर बनाए गए अस्थायी पुल को पार करते वक्त शनिवार को रिठौरा कस्बा निवासी रवि मिश्रा बाइक सहित डूब गए। उनके साथ रिश्ते के दो भाई भी बाइक पर सवार थे। दो युवक तो सकुशल बाहर निकल आए, लेकिन रवि का शव रात आठ बजे गोताखोरों की मदद से निकाला जा सका। हादसा पहाड़गंज गांव के पास हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, पानी का बहाव तेज होने से बिजली के खंभे दिखाई नहीं देने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, रिठौरा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रवि मिश्रा (25) ट्रैक्टर-ट्रॉली से कंक्रीट व मलबा ढोते थे। शनिवार को बरेली में काम निपटाने के बाद वह नए काम की तलाश में पहाड़गंज की ओर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ ममेरे भाई पंकज और चचेरे भाई मंतोष भी थे। पहाड़गंज गांव में प्रवेश के लिए ग्रामीणों ने नकटिया नदी पर बिजली के खंभे लगाकर अस्थायी जुगाड़ कर रखा है। शाॅर्टकट के चक्कर में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरते हैं। तीनों जैसे ही इस अस्थायी पुल पर पहुंचे, अचानक अनियंत्रित होकर बाइक नदी में जा गिरी।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। पंकज और मंतोष ने ग्रामीणों की ओर से फेंके गए डंडे के सहारे किसी तरह नदी से बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन रवि गहरे पानी में समा गए। सूचना पाकर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बरेली से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद रात आठ बजे गोताखोरों ने रवि का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरा। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम नहीं कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


कच्ची गृहस्थी छोड़ गया रवि
रवि के पिता का एक वर्ष पहले निधन हो चुका है। दो भाइयों और दो बहनों में रवि सबसे बड़ा था और वही अपनी मेहनत से पूरे परिवार का पेट पालता था। रवि की मौत की खबर सुनते ही मां नगीना देवी बेसुध हो गईं। रवि के परिवार में पत्नी लता मिश्रा और दो मासूम बच्चे हैं। इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार की कच्ची गृहस्थी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें