शेरगढ़-शाही रोड पर भी हुआ हादसा
शेरगढ़-शाही रोड पर लकड़ियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार वीरेंद्र (24) निवासी सेवा ज्वालापुर की मौत हो गई। सेवाज्वालापुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र के मकान का निर्माण हो रहा है। निर्माण सामग्री लेने के लिए बुधवार को शाही गया था। देर शाम वह बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। शेरगढ़-शाही रोड पर शेरगढ़ की ओर से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। सिर में चोट लगने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसा होता देख मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के करीब एक घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीरेंद्र के एक भाई की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। वह चार भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था। एक वर्ष पहले ही वीरेंद्र की शादी हुई थी। दंपती के एक बच्चा है।